संवाददाता अमेठी : विकाशखण्ड शुकुलबाज़ार के अंतर्गत किसानों के हित मे हमेशा कार्य करने वाला संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक उत्तर प्रदेश गुट के जिला अध्यक्ष आनंद किशोर शुक्ला एवं किसान यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों के हित में वार्ता की तथा संगठन के अनुसार जिला अधिकारी अमेठी को संबोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना को सौंपा गया जिसमें जो मांगे प्रमुख रूप से उठाई गई। शारदा सहायक सिंचाई परियोजना से संबंधित जिले के सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को प्रमुखता दी गई ताकि नहरों में पानी आने से किसानों को कृषि कार्य में सुविधा हो सके तथा जिले में बिगड़े हुए राज्य के नलकूपों की मरम्मत कराकर उचित सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा 7 वर्ष से अधिक एक ही स्थान पर कार्य कर रहे नलकूप चालको का ट्रांसफर करने की मांग व दूसरे बिंदु पर जिले में आवारा पशुओं से निजात पाया जा सके जो किसानों की धान की बैरन को चट कर काफी हानि पहुचते हैं जिसके कारण किसानों को रात्र के समय खेतों की रखवाली करनी पड़ती है जबकि जिले में समस्थ ग्रामसभा स्तर पर स्थाई गौ संरक्षण केंद्र बनाये जा चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण आवारा पशुओं पर विराम नहीं लगा पा रहे है। जिसके चलते ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी अमेठी से आशा व्यक्ति की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए व आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में बंद करें ताकि किसानों की खेती बचाई जा सके तथा अपने स्तर से पुलिस अधीक्षक महोदय निर्देशित करें कि 112 को सूचना मिलने पर रात्र के समय दूसरे गांव के दुस्ट प्रवत्ति के लोग जो अपने जानवरों को दूसरे गांव में छोड़ जाते उन लोगोँ पर चेकिंग के दौरान यदि दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ अति आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय जिससे कि किसानों की खेती का संरक्षण किया जा सकें।
अमेठी -किसान यूनियन द्वारा उप जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन

