अमेठी -सांसद के पुत्र ने किया भूमि पूजन

by | Jul 29, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

गौरीगंज अमेठी – केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी के सुपुत्र जौहर इरानी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद पूरे वैदिक विधि विधान से गौरीगंज के मेदन मवई गांव में बनने वाले आवास का भूमि पूजन किया। पूजन में सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता भी जौहर के साथ थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद के सुपुत्र ने गौरीगंज के मां दुर्गन धाम, लोदी बाबा व बूढन माता मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना भी की। भूमि पूजन के बाद वह संग्रामपुर में मां कालिकन देवी के दर्शन के लिए भी पहुंचे। गौरीगंज में अपने आवास के निर्माण के लिए अमेठी सांसद ने बीते 22 फरवरी को मेदन मवई में भूमि का बैनामा करवाया था। सांसद ने अमेठी का सांसद बनने के बाद यहां अपनों के बीच रहने का वादा किया था जिसे वह पूरा कर रही हैं। सांसद स्मृति अपनी अमेठी को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहती हैं वह अमेठी को हर क्षेत्र में विकसित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। जल्द ही अमेठी सांसद का आवास बनकर तैयार होगा जिसकी आज शुरूआत हो गई है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष व उद्योगपति राजेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहे। वही अमेठी सांसद के अमेठी में स्थाई आवास बनने की खुशी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष विनोद शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला उर्फ लाल, मनोज कुमार रमाशंकर तिवारी, ने कस्बे में मिठाई बांटते हुए खुशी का इजहार किया।