लखनऊ। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में लखनऊ का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रदेशभर में हाईस्कूल में लखनऊ सातवें तथा इंटरमीडिएट में तीसरे नंबर पर रहा। हाईस्कूल में लखनऊ सिर्फ गौतमबुद्ध नगर, इटावा, अमेठी, शामली, गाजियाबाद और अमरोहा से पीछे रहा। इंटर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा। लखनऊ में 92.16 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।इंटरमीडिएट स्तर पर लखनऊ सिर्फ बांदा और हमीरपुर से पीछे रहा। बांदा पहले और हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। इंटर की परीक्षा में 42421 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें से 39095 छात्र उत्तीर्ण रहे। वहीं हाईस्कूल में 44649 में से 41045 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली।
लखनऊ – हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में लखनऊ का प्रदर्शन शानदार

