रहीमाबाद – नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर संचालक फरार

by | Jun 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

रहीमाबाद के निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना पर महिलाबाद सीएचसी अधीक्षक ने जांच कमेटी बना दी। डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को नर्सिंग होम पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इधर, भनक लगते ही नर्सिंग होम संचालक भाग निकला।रहीमाबाद के जमोलिया गांव निवासी बेचालाल की पत्नी कुंवारा (85) को बेटे नीलकंठ, सुरेश ने निजी नर्सिंग होम में दो पहले भर्ती किया था। डॉक्टर ने गर्भाशय में दिक्कत पर ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों की सहमति पर डॉक्टर ने बुजुर्ग का ऑपरेशन किया। मगर शनिवार सुबह कुंवारा की मौत हो गई। जानकारी पर शनिवार स्वास्थ्य विभाग की टीम नर्सिंग होम पहुंची तो संचालक नदारद मिला। टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किये। अब मरीज के घरवालों के बयान लिये जाएंगे।ऑपरेशन के बाद महिला की मौत की जानकारी पर डॉक्टरों की टीम नर्सिंग होम भेजी गई। जांच जारी है। परिजनों ने अभी शिकायत नहीं दी है। खामियां और लापरवाही सामने आने पर नर्सिंग संचालक पर कानूनी कार्रवाई होगी।सोमनाथ सिंह, अधीक्षक, सीएचसी मलिहाबाद