लखनऊ -सौ आकांक्षी ब्लाकों के बीडीओ को ना दें अतिरिक्त प्रभार: केशव

by | Jun 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 100 आकांक्षी विकास खंडों में तय 75 इंडीकेटर्स पर आधारभूत अवसंरचनाओं पर तेजी से काम किया जाए। इन विकास खंडों में तैनात खंड विकास अधिकारियों को किसी अन्य विकास खंड (ब्लाक) का अतिरिक्त प्रभार न दिया जाए। महत्वाकांक्षी जिलों की तरह इन ब्लाकों में भी कार्मिकों की शत प्रतिशत तैनाती की जाए।केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अपने कार्यालय में बैठक कर आकांक्षात्मक विकास खंडों में विभगाीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों की तर्ज पर चिकित्सा ,शिक्षा ,पोषण और आर्थिक स्थिति में पिछड़े 100 विकास खंडों की स्थिति सुधारने के निर्देश सरकार ने दिए हैं।आकांक्षी ब्लाकों की सूचनाओं के प्रति एसडीएम जवाबदेह होंगेअधिकारियों से कहा कि मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित करें कि आकाक्षांत्मक ब्लाकों की प्रगति के अनुश्रवण के लिए पोर्टल/डैस बोर्ड पर प्रत्येक माह की 15 तारीख तक इंडिकेटर्स की प्रगति की डेटा इंट्री कराएं। प्रत्येक माह की 25 तारीख तक पोर्टल/डैस बोर्ड पर 100 आकाक्षांत्मक ब्लाकों की रैंकिंग/डेल्टा रैंकिंग की जाएगी। उप जिलाधिकारियों को उनकी तहसील के अंतर्गत चयनित आकांक्षात्मक ब्लाकों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम स्थलीय निरीक्षण, कार्यरत कार्मिकों की उपलब्धता तथा पोर्टल/डैस बोर्ड पर फीड कराए जा रहे डेटा की वास्तविकता के प्रति जवाबदेह होंगे।रोजगार सेवकों के बारे में पता करें कि वह किसी पार्टी से जुड़े तो नहीं हैंउन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लाकों में तैनात संविदा कर्मी जैसे तकनीकी सहायक, आजीविका मिशन के तहत जिला मिशन प्रबंधक, ब्लाक मिशन प्रबंधक आदि के कार्यों की भी नियमित समीक्षा की जाए। जिनका कार्य ठीक नहीं है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जो। रोजगार सेवकों के बारे में यह पता कर लिया जाए कि वह किसी पार्टी विशेष के पदाधिकारी तो नहीं हैं, इसका चिन्हांकन पूरी गंभीरता के साथ किया जाए।