अग्निपथ आंदोलन के चलते सोमवार को भी यूपी के विभिन्न हिस्सों में बवाल जारी रहा। इससे पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे ने दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जाने वाली कई दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं, कई के रूट बदल दिए। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने यात्रियों को दिक्कत बढ़ गई। रेलवे ने लगातर प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को भी 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया। ऐसे में 13 हजार यात्रियों को टिकट रिफंड किया गया। वहीं, चारबाग आरक्षण केंद्र से सात सौ से ज्यादा लोगों ने आगे की यात्रा का टिकट रद्द कराया। उत्तर रेलवे के ट्रेनें निरस्त करने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।रोडवेज बसों में भी घटे यात्रीअग्निपथ के विरोध के चलते सोमवार को बस अड्डों पर भी यात्रियों की भीड़ कम रही। लखनऊ समेत प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद और कानपुर की बसों में भीड़ नहीं रही। इसके साथ ही बस अड्डों पर यात्री अपने रूट की बसों की जानकारी लेते नजर आए। बस अड्डों पर तैनात अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के चलते कई जगह बसें क्षति ग्रस्त की गई हैं। इसके चलते यात्रियों में दशहत है।बवाल में अब तक 40 बसें क्षतिग्रस्तउग्र प्रदर्शन के दौरान अब तक प्रदेश में 40 बसों को क्षतिग्रस्त किये जाने की सूचना परिवहन निगम को मिली है। इसमें कानपुर, मेरठ, वाराणसी सहित कई जगहों पर रोडवेज बसों को निशाना बनाया है। परिवहन निगम इस नुकसान का आंकलन कर रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते है कि प्रदर्शन के चलते यात्री सहमे हुए हैं। ऐसे में बस अड्डों पर भीड़ कम हुई है। सिर्फ दिल्ली की बसों में यात्रियों की भीड़ है।रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे ने मांगी मददलखनऊ। यात्री सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को निरस्त करते हुए कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और कम दूरी तक चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों के बारे में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 9794842711 और 9794846989 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
लखनऊ -24 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले,13 यात्रियों के टिकट वापस

