बिसवां। पावर हाउस में तैनात बाबू की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। विद्युत विभाग बिसवां में बाबू के पद पर तैनात अमित मिश्रा पुत्र स्व शिव सागर मिश्रा की बीते तीन सप्ताह पूर्व कोतवाली बिसवां क्षेत्र के सीतापुर मार्ग पर स्थित काका ढाबा के निकट संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। इसके बाद नाराज परिजनों ने सड़क जाम करते हुए आक्रोश प्रकट कर आरोपी सुधाकर शुक्ला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रकरण को लेकर तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी सुधाकर शुक्ला की जल्द गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर पीड़ित परिजनों ने यूपी के मुख्यमंत्री समेत व पुलिस अधीक्षक से जनसुनवाई की माध्यम से लिखित शिकायत की है। उक्त शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने मांग है कि नामजद आरोपी सुधाकर शुक्ला की जल्द गिरफ्तारी की जाए
सीतापुर -नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी, लगाई गुहार

