फुरसतगंज /अमेठी : सद्भावना वाटिका पूरे धौकल खालिसपुर फुरसतगंज अमेठीमें 21 जून 2022 को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस का ध्येय वाक्य “मानवता के लिए योग” था। योगासनों का प्रशिक्षण देते हुए योगा प्रशीक्षक नीलम भारती ने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन आधे घन्टे योग और प्राणायम को समय दे, तो शरीर की अधिकतर बीमारियों से निजात प्राप्त कर सकता है। आज के समय में लोग अपने व्यस्ततम दिनचर्या में योग को दैनिक जीवन में शामिल कर बहुत सारे शारीरिक एवं मानसिक कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित लोगों को उत्तिष्ठ अवस्था में किये जाने विभिन्न योग यथा- हस्त पादासन, ताड़ासन इत्यादि सहित बैठकर किये जाने वाले वज्रासन, मण्डूकासन, गोमुखासन एवं लेटकर किये जाने मकरासन, भुजंगासन तथा योगनिद्रासन आदि योग एवं व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाकर योग के माध्यम से स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सके।इस अवसर पर उपस्थित योगा प्रशीक्षक एवं भाजपा जिला मंत्री नीलम भारती ,एयरक्राफ्ट मैकेनिक रामनाथ, बीसीपीएम महेंद्र भारती, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेन्द्र भारती,समाज सेवी राकेश मौर्या, नहर कोठी भाजपा सेक्टर प्रभारी उमेश कोहली, आराधना कोरी, सरिता , गजोधर मौर्या, दुखी कोरी,काफी संख्या में बच्चे आदि लोग उपास्थि रहे
अमेठी -सद्भावना वाटिका में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

