सीतापुर – महमूदाबाद अवैध मिट्टी खनन को लेकर विधायक आशा मौर्या ने जताई नाराजगी ,उच्च अधिकारियों को किया ट्वीट

by | Jun 22, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद संवाददाता, प्रदीप सिंह-सीतापुर : जैसा कि सभी को ज्ञात है की मिट्टी खनन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ काफी सख्त है । उनका स्पष्ट निर्देश है कि कहीं भी अवैध खनन ना होने पाए किंतु उच्चाधिकारियों व पुराने खनन माफियाओं के मिलीभगत से खनन को चोरी छुपे अंजाम दिया जाता है ऐसा ही प्रकरण सीतापुर जिला के महमूदाबाद में देखने को मिला है । महमूदाबाद से स्थानीय विधायक आशा मौर्या ने खनन के वीडियो को ट्वीट करते हुए उच्च अधिकारियों से खनन को रुकवाने की शिकायत की है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि अवैध खनन किसी भी रूप में नहीं होने दिया जाएगा चाहे इसके लिए मुझे जो भी करना पड़े अवैध खनन से सरकार के राजस्व की काफी हानि होती है इसलिए यदि खनन किया जाए तो उसका नियत शुल्क जमा करके पट्टा करवाकर मानक के अनुरूप ही खनन किया जाए जिस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।