बलरामपुर – वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया योग दिवस

by | Jun 22, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर: समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायतित एवं थारू जनजाति महिला विकास समिति द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गौरा रोड आबर स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया वृद्धाश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव ने बताया की स्वस्थ जीवन जीने की कला को योग कहते हैं। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकाग्रता का प्रतीक है संपूर्ण विश्व के लोग अच्छी सेहत प्राप्त करने के लिए योग की ओर मुड़ष और नियमित योग करके खुद को निरोगी और स्वस्थ रखें योग सभी मनुष्य को आपस में जोड़कर परस्पर प्रेम और सद्भाव की भावना का विकास करता है। यह धर्म, जाति, संप्रदाय और देश से ऊपर मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है। इस मौके पर वृद्ध आश्रम प्रबंधक रमेश कुमार यादव वेद प्रकाश मनोज कुमार विशाल आदि आदि कर्मचारी तथा वृद्धजन उपस्थित रहें। *वृद्ध आश्रम बलरामपुर*