अमेठी संवाददाता : विकाशखण्ड जगदीपुर के अंतर्गत तालाब व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के बाद भी दबंग कब्जाधारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। तहसील मुसाफिरखाना ब्लॉक जगदीशपुर की ग्राम पंचायत मंगौली की ग्राम प्रधान मीरा देवी ने एसडीएम मुसाफिरखाना को अपनी ग्राम पंचायत की तालाबी गाटा संख्या 924 व 925 व बंजर भूमि पर राजन कुमार द्वारा किए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाए जाने के लिय प्रार्थना पत्र दिया है।जरिए प्रार्थना पत्र, ग्राम प्रधान ने लिखा है कि उक्त गाटा संख्या खतौनी में तालाब के नाम दर्ज है जिसपर गांव के ही राजन कुमार पुत्र महराजदीन ने अनाधिकृत रूप से बाउंड्री वाल बना कर कब्जा कर लिया है जिसके संबंध में नायब तहसीलदार चकबंदी जगदीशपुर ने टीम से जांच कराई तो मौके पर अनाधिकृत कब्जा पाया जिस पर अवैध कब्जाधारी राजन कुमार को तत्काल कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई लेकिन मनबढ़ अवैध कब्जाधारक का कब्जा बराबर बरकरार है।ग्राम प्रधान ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि अवैध कब्जा न हटने की दशा में बरसात में पूरे गांव में जल भराव की समस्या होगी। तालाब की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।वहीं राजन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने भी अवैध कब्जा स्वीकार किया है , और स्वयं ही अवैध कब्जा हटाने का विडियो भी वॉयरल हुआ हैं फिर भी राजस्व विभाग कार्यवाही करने से क्यों कतरा रहा हैं।
अमेठी -राजस्व टीम की चेतावनी के बाद भी दबंग ने नहीं हटाया तालाब की भूमि से अवैध कब्जा

