पहला सीतापुर । विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत बालसिंह पर के राजस्व ग्राम सलोना बीबीपुर के सफाई कर्मी संदीप कुमार को कार्यों में लापरवाही के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पहला की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के सलोना बीबीपुर के सफाई कर्मी संदीप कुमार की शिकायत ग्राम प्रधान ब ग्रामवासियों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत दयाराम भारती से लिखित रूप से की थी जिस पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत पहला द्वारा 7जून ब 13जून 2022को की जिसमे सफाई कर्मी की लापरवाही सामने आ गई और ग्रामीणों ने बताया की करीब चार माह से नालियों की सफाई नही हुई ही जिससे गंदी बदबू आ रही हे और संक्रामक बीमारियो का खतरा पनप रहा है जिसकी रिपोर्ट सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई और उन्होंने सफाई कर्मी संदीप कुमार को कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित कर ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर जांच सहायक विकास अधिकारी सिंधौली को सौप दी तथा सारे गुजारा भत्ता रोक दिए
सीतापुर -कार्यों में लापरवाही के चलते सफाई कर्मी निलंबित

