श्रावस्ती : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत आई0सी0आर0पी0 (एस0एम0/बी0के0) विषयक नौ दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनपद श्रावस्ती जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर, श्रावस्ती पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत चयनित आई0सी0आर0पी0 (एस0एम0/बी0के0) विषयक नौ दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24.06.2022 से 02.07.2022 तक किया जा रहा है। सत्र का शुभारम्भ श्री विनय कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी, आर0के0 चतुर्वेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं डा0 चन्द्र कुमार वर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, बहराइच द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र मे जनपद-श्रावस्ती के आई0सी0आर0पी0 (एस0एम0) 27 एवं (बी0के0) 22 प्रतिभागियो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण मे जिला विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागियो को एन0आर0एल0एम0 से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। उपायुक्त स्वतः रोजगार जनपद-श्रावस्ती द्वारा आई0सी0आर0पी0 के कैडर के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि आप लोगो को नौ दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आपको 15 दिवस के अन्दर ड्राइप पर भेजा जायेगा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी, बहराइच द्वारा एस0एम0 पर समूह गठन के विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी। श्री नरेश चन्द, वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि समूह के अन्तर्गत नये फार्मेट के विषय पर भी बताया गया। स्टेट रिर्सोस पर्सन, श्रीमती कामिनी साहू द्वारा सोशल मोबलाइजेशन एवं बी0के0 के विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी। श्रीमती मंजू सैनी, डी0आर0पी0, बहराइच द्वारा समूह से सम्बन्धित प्रार्थना, परिचय, समूह गीत, पंचसूत्रा के विषय पर व्यवहारिक जानकारी दी। इस प्रशिक्षण मे आई0सी0आर0पी0 (एस0एम0/बी0के0) के प्रतिभागियो को 7 एवं 8 दिवस पर अध्ययन भ्रमण हेतु भी ले जाया जायेगा। जिससे प्रतिभागियों को नई-नई जानकारी भी प्राप्त होगी।
उत्तर प्रदेश -राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत आई0सी0आर0पी0 एस0एम0/बी0के0 ,विषयक नौ दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

