यूपी के जौनपुर में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आगामी 29 जून से 03 जुलाई तक जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके प्रयोग के सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को वर्मा की अध्यक्षता में हुयी जिले के आला अधिकारियों की बैठक में डीएम ने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा नगर विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में 29 जून से 03 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाए गए प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान ‘रेस’ (रिडक्शन, अवेयरनेस सर्कुलर और जनसहभागिता) आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जनपद के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थल, बस अड्डे, बाजार, मण्डी, रेलवे लाइन व रेलवे स्टेशन, कार्यालय परिसरों, शैक्षिक संस्थानों के परिसरों, खाली पड़ी भूमि, घाट एवं नदी-नालों के किनारें इत्यादि स्थलों पर व्यापक जन सहयोग एवं राजकीय संसाधनों की सहायता से प्लास्टिक अपशष्टि को एकत्रित कराते हुए उसे ब्राण्ड ओनर्स एवं री-साईक्लर्स के माध्यम से नस्तिारित कराया जाना है। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि 29 जून को ‘प्लास्टिक मुक्त जीवन’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम की लाँचिंग जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर निकाय स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध हेतु स्कूल, कार्यस्थल, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महाशपथ अभियान का आयोजन किया जाएगा। साथ ही हॉटस्पॉट परिवहन केंद्र, रेलवे लाइन स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्लास्टिक कलेक्शन एवं महासफाई का आयोजन किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध प्रबंधन तथा विकल्पों पर स्कूलों और आरडब्ल्यूए के पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश -इस शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक्शन, 29 जून से 3 जुलाई तक रहेगा प्रतिबंध

