चारबाग समेत लखनऊ मंडल के 11 स्टेशनों पर लोकल सामानों की बिक्री के लिए स्टॉल लगेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक जुलाई से 15 दिनों के लिए इसे शुरू किया जाएगा।इससे ट्रेन से सफर करने वाले यात्री एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत सामनों की खरीददारी कर सकेंगे। मसलन, लखनऊ के स्टेशन पर चिकनकारी, प्रतापगढ़ में आंवला, अयोध्या में गुड़, उन्नाव में चमड़े के सामान व सुल्तानपुर में मूंज, रायबरेली में लकड़ी के काष्ठ शिल्प, जौनपुर में ऊनी कारपेट, बाराबंकी में टेक्सटाइल, भदोही में कालीन यानी कारपेट, अमेठी में मूंज के उत्पाद के स्टालों को लगाया जाएगा। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि एक जुलाई से 15 दिनों के लिए लखनऊ समेत 11 स्टेशनों पर स्टॉल शुरू होंगे। इसके पहले 29 जून तक अपने स्टेशन के निदेशक या स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में रखे बॉक्स में स्थानीय उत्पादनकर्ता को अपना आवेदन देना होगा।
लखनऊ -11 स्टेशनों पर जुलाई से बिकेंगे ओडीओपी के उत्पाद

