आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतेन्दु नाट्य अकादमी की ओर से कराई जा रही बाल रंग कार्यशाला में शौर्य गाथा पर तैयार नाटकों के मंचन की तिथि घोषित कर दी गई है।पहले चरण में आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, वृंदावन आदि शहरों में मंचन किया जाएगा। आजमगढ़ में शुरुआत समिति की तरफ से 25 जून को राहुल सांकृत्यायन कॉलेज में सरयू के लाल-राणा बेनी माधव के जीवन पर आधारित मंचन होगा। इसका लेखन और निर्देशन रीता राय ने किया है।यहां होंगे मंचन26 जून: दर्पण संस्था की ओर से गोरखपुर में ‘बिस्मिल’ का मंचन27 जून: वाराणसी में पूर्वांचल के नायक नाम से मंचन29 जून: अमर शहीद राजा देवी सिंह का वृंदावन में मंचनदूसरे चरण में लखनऊ में चल रहीं कार्यशालाएं व प्रदेश के दूसरे जिलों में तैयार सर्वश्रेष्ठ नाटकों का मंचन लखनऊ बाल नाट्य समारोह में कराया जाएगा।
लखनऊ -कई जिलों में बच्चे सुनाएंगे शौर्य गाथा

