बिसवां सीतापुर।कोरोना के संक्रमण काल के दौरान लोगो की मदद करने वाले आईपीएस अधिकारी और पीएसी की 11 वीं बटालियन के सेनानायक अखिलेश चौरसिया को लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उनको यह सम्मान उनकी मानवतावादी सोच संवेदनशीलता के साथ साथ कोविड में दवा ऑक्सीजन अस्पताल सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहे मरीजों और तीमारदारों की मदद के लिये अपनी सहयोगी टीम के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल अमित जायसवाल राजकुमार बज तथा विपिन बिहारी वर्मा ने दिया। मौके पर आईपीएस अधिकारी अखिलेश चौरसिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा की विषम परिस्थितियों में लोगों को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद की अपील करते हुए अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी पद प्रतिष्ठा को दरकिनार कर मानवता की मिसाल पेश करते हुए आम आदमी सिर दर्द को समझने की कोशिश की है लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐसे सभी लोगों को सम्मानित कर रहा है।
सीतापुर -अस्पताल सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहे मरीजों और तीमारदारों की मदद के लिये अपनी सहयोगी टीम

