पहला सीतापुर । ब्लाक पहला तहसील सिंधौली केअंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर कला के मुनौना गांव में गांव के ही कुछ लोगो द्वारा देवसथान के तालाब गाता संख्या 202रकबा 0.171पर अबैध कब्जा किया था जिसकी शिकायत गांव के ग्रामीणो ने मुख्य मंत्री व जिला अधिकारी सीतापुर से की थी ।इस पर जिला अधिकारी सीतापुर से सख्त कार्य वाही के निर्देश भी दिये गये थे ।लेकिन कलम के जादूगर लेखपाल ने अपनी जादूगरी से झूठी आख्या बना कर उच्च अधिकारी तहसीलदार के सामने पेस की ।और तहसीलदार ने भी अपने पद की गरिमा न रखते हुए उसी रिपोर्ट पर अपने दस्तखत व मुहर कर दिये ।अब उस ग्रामीण का क्या जिसने महीने से अधिक का समय अबैध कब्जा को लेकर शाशन प्रशासन तक आवाज लगाता रहा लेकिन उसकी आवाज़ आखिर क्यो नही सुनी गयी और जब सुनी गयी तो लेखपाल तहसीलदार ने झूठी आख्या का सहारा लिया इसमें कोई न कोई मलाई की बात तो है मेलाई क्या अकेले लेखपाल ने खाई य तहसीलदार को भी खिलाई चिन्ता का विषय यह है कि योगी सरकार मे जहां भू माफियो पर गैंगस्टर एक्ट और बुलडोज़र चलाया जा रहा है मगर यहां तो लेखपाल ही जिलाधिकारी को गुमराह कर दिया लेकिन देखना अब यह है कि बुलडोज़र किस पर चलेगा लेखपाल पर,तहसीलदार पर या जो न्याय मांगने वाले ग्रामीण पर जिसने अतिक्रमण हटवाने के लिए जगह जगह सूचना दी हैग्रामीणों के अनुसार तालाब पर रहमत अली का पक्का मकान व पक्क दीवालजबरन बना रखी इस प्रकरण से ग्रामीणों में आक्रोश है
सीतापुर -तालाब पर कब्जा मुक्त करवाने के बजाय लेखपाल ने जिलाधिकारी को भेजी झूठी आख्या

