लखनऊ -रिपोर्ट तलब करते ही स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

by | Jul 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी के डॉक्टरों को लेकर सीएम योगी ने सख्ती दिखाई है। सीएम योगी ने इसको लेकर रिपोर्ट भी तलब की है। सीएम योगी की इस कार्रवाई से पूरे महकमे में खलबली मची है। दरअसल अलीगंज स्थित राज्य स्वास्थ्य संस्थान में तैनात 14 डॉक्टरों के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग से पूरी आख्या मांगी है। महिला डॉक्टर जांच रही नमक, बाल रोग विशेषज्ञ परख रहे पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा। जिसमें मामले की आख्या मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।वर्षों से जमे हैं डॉक्टरखबर का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने पर राज्य स्वास्थ्य संस्थान में खलबली मच गई है। संस्थान में 14 डॉक्टरों की फौज तैनात है। इसमें कई महिला रोग विशेषज्ञ पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ नमक में आयोडीन की मात्रा परख रहे हैं। इनमें से कोई डॉक्टर लखनऊ में 15 साल से तैनात है तो कोई 30 साल से।