सीतापुर -बालक की तालाब में डूबने से मौत

by | Jul 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकरी चराने गया बालक फिसल कर तालाब में गिर गया। सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए घर वाले उसे सीएचसी बिसवां ले जा रहे थे रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। करौंदी पुर मजरा बन्नी खरैला निवासी हरमन(6) पुत्र स्व0 विशुन कुमार गांव के बाहर बकरी चराने गया था। दोपहर बाद गांव के उत्तर तालाब के किनारे वह बकरियों को हांक रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया, और वह गहरे पानी मे चला गया। तालाब से कुछ दूरी पर खेत मे काम कर रहे जित्तू बाबा ने बचाने का प्रयास किया। असफल होने पर घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से हरमन को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे , रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। हरमन के पिता की मौत के बाद उसकी माँ भी उसे छोड़कर दूसरी जगह चली गई थी। उसके बाबा, दादी उसकी परवरिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र पांडेय व क्षेत्रीय लेखपाल विनीता भारती ने घटना स्थल का मुवायना किया।पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद की बात कही।