उत्तर प्रदेश -मीडिया पर भड़के शिक्षक, बच्चों से पंखा झलवाने पर बोले-जो करते बने वो कर लेना

by | Jul 7, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजाभैया के गढ़ प्रतापगढ़ के कुंडा में सरकारी स्कूल के अंदर बच्चों से पंखा झलवाने की फोटो लेने पहुंचे पत्रकार पर एक मास्टर जी अचानक भड़क गए और उल्टा मीडिया को ही आइना दिखाने लगे। मास्टर जी मीडिया से बोले, जो बन पड़े कर लेना। मामला प्रतापगढ़ कुंडा के विकास क्षेत्र शहावपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। यहां स्थित एक स्कूल में मीडिया कर्मी रखरखाव और स्वच्छ विद्यालय की ख्याति प्राप्त स्कूल में जब पहुंचा तो यहां एक क्लास में गुरुजी बच्चों से पंखा झलवा रहे थे।यह देखते ही मीडिया कर्मी ने फोटो खींचनी शुरू कर दी। यह देख क्लास रूम में बैठे मास्टर साहब भड़क गए और मीडिया कर्मियों को देख लेने की भी धमकी दे डाली। मास्टर जी बोले जो बन पड़े कर लेना, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने वाली। मास्टर के इस व्यवहार को देखकर मौके पर मौजूद प्रधानपति ने भी आपत्ति जताई। वहीं दूसरी ओर पत्रकार संगठन में मीडिया कर्मियों से बदसलूकी पर आक्रोश फैल गया है।