मानपुर (सीतापुर) । इलाके में सुरक्षा के लिए किसान ने खेत के चारों तरफ कटीले तार लगा रखे थे। जिसमें वह विजली का करंट दौड़ा देता था। जिसकी चपेट में आकर एक आदमी व बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी बांके लाल का खेत गांव से सटा हुवा उत्तर पूरब दिशा में है। अपने खेत की जानवरों से सुरक्षा के लिए चारों तरफ कटीले तार लगा रखे हैं। जिसमे वह विद्दुत करेंट दौड़ा देता था । गुरुवार को सुबह गांव का ही मोती लाल(45)पुत्र गुरुदीन गोबर डालने गया था। तभी उसने देखा बांके लाल के खेत मे एक बछड़ा चर रहा है। वह परोपकार की भावना से बछड़े को भगाने खेत मे घुस गया। जैसे ही मोती लाल बछड़े को बाहर निकालने लगा, दोनों करेंट की चपेट में आ गए। हालात गंभीर देख परिजन तत्काल बांकेलाल को सी एच सी बिसवां ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सी ओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर जांच की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया शव को पी एम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटे अभय भार्गव की तहरीर पर बांके लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीतापुर -कटीले तारों पर दौड़ाये करंट ने ली किसान की जान।हादसे में एक गोवंश की मौत

