बरेली में देवी-देवताओं के अपमान पर हिन्दू संगठन के लोग भड़क गये। उन्होंने भ्रामक पर्चे बांटकर अफवाह फैलाने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया। उन्हें इज्जतनगर थाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने एक महिला को छोड़ दिया। अन्य दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।रविवार को वीर सावरकर नगर के रहने वाले संजय शुक्ला के साथ कई लोग इज्जतनगर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सौ फुटा रोड पर नवादा जोगियान का रहने वाला राम प्रकाश, सुभाषनगर का चंद्रपाल और संजयनगर की रहने वाली मंजू खुद को कबीरपंथी बताकर कुछ किताबें और पर्चे बांट रहे हैं। इसमें हिन्दू धर्म के बारे में अशोभनीय और आपत्तिजनक, मर्यादाहीन बातें लिखी गई हैं। किताबें सी-112 ग्रेटर आकाश कालोनी शास्त्रीनगर प्रेमनगर से बांटी जा रही हैं।संजय शुक्ला ने कहा कि देवी देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने मामले की तहरीर इज्जतनगर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि राम प्रकाश, मंजू और चंदरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राम प्रकाश और चंदरपाल का शांतिभंग में चालान भी पुलिस ने कर दिया है।
बरेली में देवी-देवताओं के अपमान पर भड़के लोगों का थाने में हंगामा, पुलिस ने तीन को पकड़ा

