लखनऊ -गाने की डिमांड, नहीं मानी गायिकातो युवकों ने कर दी फायरिंग, तीन गिरफ्तार

by | Jul 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

विभूतिखण्ड के बिग बॉस क्लब में नशे में धुत युवकों ने गायिका से मुझे नौ लखा मंगवा दो गाना गाने की डिमांड की। मनपंसद गाना न गाने पर आधा दर्जन युवकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख क्लब के मालिक ने सुरक्षा गार्डों की मदद से आधा दर्जन युवकों को बाहर करवा दिया। आक्रोशित युवकों ने गाड़ी से पिस्टल निकाल ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें से तीन आरोपितों को पकड़ लिया गया है, वहीं फरार तीन आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।इंस्पेक्टर विभूतिखण्ड डॉ़ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात प्रतापगढ के सदर देहलामऊ निवासी रणवीर सिंह, प्रतापगढ सदर के गोराडाढ निवासी सुनील सिंह व प्रतापगढ कुण्डा के कनावा निवासी विवेक सिंह तीन अन्य साथियों के साथ बिग बॉस क्लब आए थे । शराब के नशे में धुत युवकों न बार में जमकर हंगाता काटा। बार गायिका से युवकों ने अपना मनपसंद गाना गाने की फरमाइश की। इस दौरान युवकों ने अश्लील हरकतें भी की। युवकों की हरकतों को देख गायिका न उन्हें नजरअंदाज किया। गाने में देरी होती देख सभी बवाल करने लगे।क्लब मालिक बाराबंकी के देवा निवासी संजय शुक्ला ने युवकों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयारी नहीं थे। हंगामा बढ़ता देख संजय ने सभी को सुरक्षा गार्डों से कहकर क्लब से बाहर करवा दिया। क्लब से बाहर किए जाने पर गुस्से में रणवीर ने बाहर खड़ी क्रेटा कार में रखी पिस्टल निकालकर फायरिंग का दी। फायरिंग में संजय और सुरक्षा गार्ड बाल- बाल बच गए। इसके बाद सभी आरोपित युवक गाड़ी में बैठकर भागने का प्रयास करने लगे। क्लब मालिक संजय शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रणवीर सुनील और विवेक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार तीन अन्य आरोपितो की तलाश की जा रही है। आरोपितों के कब्जे से पिस्टल और कार भी कब्जे में ले ली गई है।पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक क्लब के भीतर पिस्टल क्लब के भीतर ले जाने की जिद पर अड़े थे। सुरक्षाकर्मियों ने चेकिंग के दौरान गेट पर ही उन्हें रोक लिया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। काफी हंगामें के बाद भी पिस्टल अंदर नहीं ले पाए थे। जिसके बाद पिस्टल को कार में रख दिया था