उत्तर प्रदेश -जांच बनी अफसरों के गले की कैसे बन गई फांसघ? दर्जनों अधिकारियों के छुट रहे पसीने

by | Jul 18, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

गोंडा जिले में स्वास्थ्य महकमे की एक जांच अफसरों के गले की फांस बन गई है। जांच एजेन्सी के मांगे गए अभिलेख जुटाने में महकमे के एक दर्जन अफसरों को पसीना बहाना पड़ रहा है। पिछले पांच वर्षों के खरीद-फरोख्त सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अभिलेख अलमारियों में खंगाले जा रहे हैं। कुछ अफसर तो अभिलेख देने में हाथ खड़ा कर रहे हैं लेकिन जांच एजेन्सी के चाबुक के कारण चुप बैठे हैं। शासन ने सपा के पूर्व विधायक से सांठ-गांठ कर मंडल के चारों जनपदों के सीएमओ द्वारा दवाओं की गलत तरीके से खरीद करने और उससे अकूत सम्पत्ति अर्जित करने की जांच सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या को सौंपी है। जांच के लिए जांच अधिकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने 15 बिन्दुओं पर चारों जनपदों के सीएमओ से अभिलेख तलब किए हैं। लगभग पांच वर्षों के दवा खरीद व राष्ट्रीय कार्यक्रमों सम्बन्धी अभिलेख जांच अधिकारी ने मांगे हैं। जिसके सम्बन्ध में सीएमओ ने जिले के 12 अफसरों व कर्मचारियों को अभिलेखों की छायाप्रति तलब की है। अभिलेख जुटाने में अफसरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ ने 15 जुलाई तक सारे अभिलेख अपने कार्यालय में तलब किए थे लेकिन अब तक अभिलेख कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। बताया जाता है कि जांच तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव के कार्यकाल से जुड़ी हुई है। इनसे मांगे अभिलेख : वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भंडार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम, जिला लेखा प्रबंधन एनएचएम, चीफ फार्मासिस्ट सीएमएसडी स्टोर, पटल सहायक स्टेट बजट, लेखा लिपिक एनएचएम, जिला क्षय रोग अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी वेक्टर जनित रोग, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला दृष्टिहीनता निवारण अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी राष्ट्रीय कार्यक्रम, समस्त पटल सहायक राष्ट्रीय कार्यक्रम। जांच एजेन्सी ने यह अभिलेख किए तलब : -क्रय की गई दवा का नाम, आवंटित बजट व बजट आवंटन आदेश की प्रमाणित प्रति, व्यय राशि, क्रय विधि और बिल संख्या। -अनुरक्षण मद में कराए गए कार्य का विवरण, आवंटित बजट व आवंटन आदेश की प्रमाणित प्रति। व्यय राशि, व्यय विधि, एमबी बुक व बिल बाउचर की प्रमाणित प्रति। - साज-सज्जा उपकरण के लिए सामानों की खरीद, आवंटित बजट, बजट आवंटन की प्रति, व्यय राशि, व्यय विधि, टेंडर पत्रावली व बिल बाउचर। - वाहनों के संचालन के लिए आवंटित बजट व बजट आवंटित आदेश की प्रति, व्यय राशि, व्यय विधि, संचालित वाहनों के रजिस्ट्रेशन नम्बर, ई रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, लॉग बुक, वाहन संचालन के लिए निर्गत दिशा निर्देश। -आयुष्मान योजना के लिए आवंटित बजट, बजट आदेश की प्रति, व्यय राशि, व्यय विधि, लाभार्थियों की संख्या, योजना से सम्बन्धित अन्य अभिलेख। -संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, टीकाकरण कार्यक्रम, छपाई कार्यक्रम, मेडिकल उपकरण खरीद, पंचायत उद्योग से खरीद और कई फर्मों से की गई खरीद से सम्बन्धित सूचनाओं के साथ क्रय समिति गठन से सम्बन्धित अभिलेख मांगे गए हैं। क्या कहते हैं अफसरसतर्कता अधिष्ठान के जांच अधिकारी द्वारा मांगे गए अभिलेखों को इकट्ठा कराया जा रहा है। जल्द ही सारे अभिलेख जांच अधिकारी को भेजे जाएंगे। -डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ गोण्डाजांच से सम्बन्धित अभिलेख मंडल के चारों जनपदों के सीएमओ से मांगे गए हैं। अभी अभिलेख नहीं मिले हैं। अभिलेख मिलने के बाद जांच के कार्य में तेजी लाई जाएगी। -प्रदीप सिंह, जांच अधिकारी सतर्कता अधिष्ठान,अयोध्या