लखनऊ -दवाओं के नाम पर कैसे लूटता है गिरोह, विदेशों में भी फैला है इनका जाल

by | Jul 20, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

विदेशों में प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के कई फायदे गिनाकर उनकी ऑनलाइन बिक्री करने वाले दो जालसाजों को मदेयगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने जाल में फंसे कई लोगों को कैल्शियम-आयरन पाउडर भी शक्तिवर्धक दवाओं के नाम पर भी बेचा। जालसाज एप पर विदेशी ग्राहक को जोड़कर दवा सप्लाई करने का झांसा देते थे। ग्राहकों को महंगी दवाओं के नाम पर पाउडर बेच देते थे। दावा किया जा रहा है कि इस गिरोह ने विदेशों में भी अपने एजेन्ट फैला रखे हैं। इन सबका ब्योरा जुटाया जा रहा है। इंस्पेक्टर मदेयगंज आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ लोगों से प्रतिबंधित दवाएं ऑन लाइन बेचे जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सर्विलांस के जरिये आरोपितों की लोकेशन मदेयगंज में मिली। रविवार देर रात पुरानी बासमंडी निवासी इमरान व राज को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों ही इसमें लिप्त मिले थे। दोनों ने बताया कि उनके मुखिया उन्हें जरूरतमंद ग्राहकों का डाटा भेजते थे। फिर वह उन्हें फोन कर अपने जाल में फंसा लेते। दवा के कई फायदे बताकर आर्डर लेते। इन दोनों का काम आर्डर लेने तक ही सीमित था। इसके बाद वह डाटा आगे बढ़ा देते थे। फिर अन्य एजेन्ट मुम्बई व अन्य जगहों के बंदरगाह से दवायें पार्सल कर देते थे। दवायें सर्च करने वालों को शिकार बनायाआरोपितों ने गूगल पर शक्तिवर्धक दवायें सर्च करने वाले ग्राहकों को ये लोग अपनी बातों में उलझा कर आसानी से फंसा लेते थे। ये लोग कोको, कवर मी, टेस्ट-मी जैसे पेड एप पर उन्हें जोड़ते थे। फिर उन्हें दवाओं के कई फायदे गिना दिये जाते थे। गिरोह के हर सदस्य का काम अलग-अलग बंटा हुआ है।