आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में योगी सरकार प्रदेश के करीब 55 लाख निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात देने जा रही है। श्रम विभाग में पंजीकृत इन श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा से कवर किया जाएगा। उनके गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान 25 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 14 अगस्त तक चलेगा। 11 अगस्त से कार्ड वितरित किए जाएंगे।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक के पास गोल्डन कार्ड होना चाहिए। जिन श्रमिकों के पास गोल्डन कार्ड नहीं हैं, उन्हें निशुल्क इलाज के लिए महत्वपूर्ण इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। योगी सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। इस संबंध में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव डा. विपिन जैन ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व श्रम विभाग के अधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।सभी सीएससी पर बनेंगे गोल्डन कार्डपंजीकृत निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए ये कार्ड सभी जन सेवा केंद्रों (सीएससी) पर बनाए जाएंगे। इसमें आरोग्य मित्र भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही सीएससी के रूप में अपग्रेड किए गए राशन कोटेदार भी गोल्डन कार्ड बना सकेंगे।
लखनऊ – प्रदेश के करीब 55 लाख निर्माण श्रमिकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड

