लखनऊ – बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए मतदान आज

by | Jul 21, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। बार भवन में 4827 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बार की नई कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतों की गणना 23 जुलाई को की जाएगी।मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश सचान ने बताया कि बार परिसर के गेट नंबर तीन से मतदाता वोट डालने जाएंगे। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन राम शरण द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पर उमा शंकर श्रीवास्तव, चंदन लाल दीक्षित, केदार सिंह, परशुराम मिश्रा, सुरेश पांडेय, महामंत्री पर रमेश प्रसाद तिवारी, कुलदीप नारायण मिश्र, बृजभान सिंह भानू, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शरद चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अनुराग त्रिवेदी, भूपेंद्र मणि सिंह, शिव मिश्रा, विनोद कुमार शुक्ला, यतीश्वर चंद, उपाध्यक्ष मध्य पद पर धर्मेंद्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, डौली सिंह, दुर्गेश कुमार राजपूत, कामिनी ओझा, प्रसून कुमार शुक्ला, राघवेंद्र नाथ मिश्र, शशिकांत बाजपेई, सुरेंद्र यादव, विपिन कुमार यादव प्रमुख प्रत्याशी हैं।कार्यकारिणी पद के लिए 33 दावेदारवरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 16 प्रत्याशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार मतदान के एक दिन पूर्व से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है तथा मतदान के समय कोई भी प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक यदि प्रचार प्रसार करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।