सीतापुर – देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाने को देश वासियों में उत्साह

by | Aug 9, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर: देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए मदरसा तालीमुल कुरान बिसवां के छात्र छात्राओं ने नागरिकों को जागरूक करने हेतु मदरसे से जयहिन्द मैरिज़ हाल होते हुए डॉ मुस्तफा क्लीनिक तक प्रभात फेरी निकाली। रैली में बच्चे हाथो में तिरंगा झंडा लिए देश भक्ति के गीत व नारो का उद्घोष करते रहे। रास्ते मे पड़ने वाली दुकानों कार्यालयो व आम जनमानस से अपने घरों दुकानों आदि पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने व फहराने की अपील की। मदरसा टीचर नय्यर शकेब ने बताया कि प्रभातफेरी का मकसद आमजनमानस में देश भक्ति देश प्रेम की भावना विकसित करना है तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।मदरसा कमेटी पदाधिकारी डॉ जावेद खान ने प्रभातफेरी को झंडी दिखा कर इसे रवाना किया। टीचर परवीन, नुरिन, सूफिया, निदा,सादिया आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।