आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को तिरंगा यात्राओं की शुरुआत हुई। व्यापार संगठनों से लेकर स्कूल, कॉलेजों ने तिरंगा यात्राएं निकालीं। कहीं बाइक तो कहीं वाहन रैली में सैकड़ों तिरंगे शान से लहराए।व्यापारियों ने तिरंगा वाहन रैली निकालीअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने मंगलवार को दारुलशफा से तिरंगा वाहन रैली निकाली। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि आजादी के 75 साल का यह स्वर्णिम अवसर सारे देशवासियों को मिलकर के मनाना चाहिए। इसमें कोई भी व्यापारी छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि बाजारों में व्यापारी एकजुट होकर राष्ट्रगान एवं मिष्ठान का वितरण करें।उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्प करें कि हम भारत को विश्व के पहले स्थान पर ले करके जाएंगे और विश्व गुरु बनाएंगे। उसका आधार सिर्फ उद्योग और व्यापार ही हो सकता है। वाहन रैली दारुलशफा से नॉवेल्टी चौराहा, परिवर्तन चौराहा, हलवासिया, हजरतगंज भाजपा कार्यालय, विधान सभा मार्ग बर्लिंगटन चौराहा होते हुए मुरली नगर, उदयगंज, सदर क्षेत्र पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता, आकाश गौतम, सुरेन्द्र मोदी, राजीव कक्कड़, शुभम मौर्या सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।बीबीएयू ने ग्रामीणों को झण्डे बांटेबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू ) की ओर से गोद लिए गए गांवों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए। बुधवार को मीरानपुर पिनवट, दादूपुर और ख्वाजापुर के हर घर में तिरंगा बांटा गया।बीबीएयू के कुलपति संजय सिंह के निर्देशन में एनसीसी की 20 यूपी बालिका बटालियन और 67 यूपी बटालियन ने संयुक्त रूप से उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों को मिठाई बांटी गई। उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। गांव में जल्द ही स्वास्थ्य शिविर और पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा।आजादी का अमृत महोत्सव समिति की अध्यक्ष प्रो. शिल्पी वर्मा ने ग्रामीणों को 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों में झंडा फहराने और जियो-टैग के साथ तस्वीरें क्लिक करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. राज श्री, पीआरओ डॉ. रचना गंगवार आदि मौजूद रहीं।आशियाना में तिरंगा यात्रा का आयोजनआशियाना के बंगला बाजार चौराहे से मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन में यूपी सीएलडीएफ के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।चाइल्डलाइन की ओर से किया जागरूकचाइल्डलाइन की ओर अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को रैली निकालकर स्वतंत्रता पर्व उत्सव का शुभांरभ हुआ। रैली चाइल्डलाइन कार्यालय से शुरू होकर भूतनाथ बाजार से होते हुये नीलगिरी चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों से तिरंगा घर-घर लगाने की अपील की गई।रैली मार्ग हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा…, आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे- हर घर तिरंगा लगाएंगे…, जैसे नारों से गूंज उठा। चाइल्डलाइन केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा ने बताया कि पूरे अगस्त स्वतंत्रता दिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत 75 क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा।इस अवसर पर निदेशक अंशुमालि शर्मा, चाइल्डलाइन सलाहकार डॉ. संगीता शर्मा, निपसिड के परियोजना सहायक (प्रशिक्षण) नवीन कुमार, चाइल्डलाइन केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा, वर्षा शर्मा, सदस्य अनीता त्रिपाठी, विजय पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
लखनऊ -जगह जगह लहराया, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

