यूपी -बाल श्रम सर्वे में चिन्हित बच्चों के विद्यालय में नामांकन हेतु बैठक

by | Jul 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरीबाल श्रम सर्वे में चिन्हित बच्चों के विद्यालय में नामांकन हेतु बैठकजनपद गोन्डा श्रम विभाग गोंडा द्वारा कराए गए बाल श्रम सर्वे में चिन्हित बच्चों के नामांकन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर गोंडा कार्यालय के सभागार में खंड मनकापुर के 10 ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी महोदय सत्य प्रकाश जी द्वारा की गई। बैठक में प्रधानाध्यापकों को चिन्हित बच्चों की सूची नामांकन हेतु दिया गया। चंद्रेश यादव टीआरपी नया सवेरा श्रम विभाग के द्वारा बताया गया की चिन्हित बच्चों के विद्यालय में नामांकन के बाद उनके माता-पिता जो निर्माण श्रमिक उनका श्रम विभाग में पंजीयन कराया जाएगा जिससे बच्चों को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही शिक्षा से जुड़ी संत रविदास शिक्षा सहायता योजना और मेधावी छात्र पुरस्कार योजना और अन्य 11 तरह की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। जिससे परिवार की आर्थिक सहायता हो सके और बच्चे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सके और ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त कराया जा सके। श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही बाल श्रमिक विद्या योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीयन तथा पंजीयन के उपरांत होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे जो निर्माण श्रमिक परिवार अथवा असंगठित कामगार परिवार के हो उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके जिससे बच्चे अपनी शिक्षा निरंतर जारी रख सकें।