बिसवां सीतापुर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत घर घर तिरंगा फहराने के अभियान के तहत जहांगीराबाद मण्डल में धामींसरांय से लेकर मंगू चौराहे तक भाजयुमो के जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।इस तिरंगा यात्रा में मण्डल अध्यक्ष राजाराम निषाद, रामू चौरसिया, रमाकांत यादव ,संजय वर्मा, महेश लोधी ,डा०कनिका विश्वास,डा० श्याम किशोर वर्मा, प्रीति वर्मा, सरदार सुरेन्द्र सिंह, कमलाकांत मिश्र,संजीव रस्तोगी, रितिक जायसवाल, शिवा रस्तोगी, राकेश कुमार नन्द,राजेश कुमार नन्द,विजय रस्तोगी, अवध राम शुक्ला ,सुनील दीक्षित , दिनेश मिश्रा, उदय प्रताप गौड़, राम कुमार निषाद,राम खेलावन, सुधीर दीक्षित, संतोष दीक्षित व अरविंद सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
सीतापुर – तिरंगा यात्रा निकालकर दीया जागरूकता का संदेश

