बिसवां, सीतापुर। मदरसा फुर्कानिया ब्वायज़ में जमियत उलमा-ए-हिंद बिसवां इकाई का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर हाफ़िज़ सगीर, जनरल सेक्रेटरी मौ० खुर्शीद नदवी, कोषाध्यक्ष हाजी जबीउल्लाह मंसूरी, मीडिया प्रभारी वहाजुद्दीन ग़ौरी, उपाध्यक्ष कारी सगीर डॉ० अहमद अली, हाफिज मो० दानिश, मौ० अब्दुल कलाम, सह सचिव मुफ्ती मो० इदरीश नदवी, हाफिज मुशीर, एजाज अली, डा० रफीक, सह मीडिया प्रभारी मौ० तय्यब, मौ० अफजाल, संरक्षक इमाम ईदगाह मौ० जावेद इकबाल नदवी, मौ० जलाल, मौ० इशरत अली , हाफ़िज़ समीउद्दीन निर्वाचित हुए। इस दौरान जावेद इकबाल नदवी ने कहा कि जमियत उलमा-ए-हिंद उम्मत को बेदार व मुत्ताहिद के लिए कोशां है। यह संगठन हर तबके एवं वर्ग के लिए काम कर रहा है। जमियत उलमा-ए-हिंद के जिला उपाध्यक्ष मौ० आसिम इकबाल नदवी ने अपने संबोधन में कहा कि जमियत उलमा के तकरीबन 2 करोड सक्रिय सदस्य हैं जो मानवता की सेवा कर रहें हैं। उक्त अवसर पर दर्जनों धार्मिक विद्वान मौजूद रहे।
सीतापुर -जमियत उलमा का चुनाव संपन्न

