यूपी -बच्चों को अपने अधिकारों एवं माता पिता को बाल अधिकारो के बारें में जानने की की आवश्यकता

by | Jul 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी बाल अधिकारों के बारें में जाने की आवश्यकता हैजनपद बलरामपुर वर्ल्ड विजन इंडिया ए०डी० पी०बलरामपुर द्वारा बाल हितैषी कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में बच्चों ने बढ़ चढ़ भाग लिए ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक विश्राम पासवान ने बाल अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे की उम्र 0 से 18 वर्ष तक होती है बच्चों को अनेक प्रकार के अधिकार प्राप्त हैं जिसकी जानकारी के अभाव के कारण बच्चे शोषण के शिकार होते हैं बच्चों को अपने अधिकारों एवं माता पिता को बाल अधिकारो के बारें में जानने की की आवश्यकता है बच्चों को जीने का अधिकार, विकास का अधिकार , संरक्षण का अधिकार तथा सहभागिता का अधिकार प्राप्त है । बच्चों का यदि कहीं शोषण हो रहा है तो बच्चे अपनी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 दर्ज कराएं शोषित, पीड़ित बच्चे के पास चाइल्ड लाइन टीम एक घण्टे के अन्दर पहुंच कर उस बच्चे का हर सम्भव मदद करती है ग्रमीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी ने बाल संरक्षण मुद्दे पर चर्चा किया तथा बाल हित में चल रही सरकारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया ।