सीतापुर – भीषण गहमागहमी व कड़ी सुरक्षा के बीच क्षेत्र पंचायत पहला की बैठक संपन्न

by | Sep 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

पहला सीतापुर । खंड विकास कार्यालय पहला के सभागार में बुधवार दोपहर क्षेत्र पंचायत पहला की बैठक कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच 11बजे से लेकर करीब डेढ़ बजे संपन्न हो गई जिसमे कई प्रस्ताव क्षेत्र विकास हेतु सदस्यों द्वारा दिए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खंड पहला सभागार में पिछले दोनो कोरम के अभाव में निरस्त होने के बाद दूसरी बार बुधवार दोपहर करीब 11बजे क्षेत्र पंचायत पहला की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र पंचायत के 44सदस्यों तथा 5प्रधानों ने भाग लिया इस बैठक में आने जाने वालों की पुलिस द्वारा गहन जांच पड़ताल कर प्रवेश दिया जाता था । इस बैठक के बारे में खंड विकास अधिकारी पहला विवेक मणि त्रिपाठी द्वारा बताया गया की कई सदस्यों द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु अपने प्रस्ताव रखे गए । बैठक में खंड विकास अधिकारी पहला विवेक मणि त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी अबुल वफात सी एच सी पहला से डॉक्टर अंकित कुमार ब्लॉक कोर्डिनेटर अनुपम वर्मा ब्लाक प्रमुख अजय यादव उर्फ राघवेंद्र शिक्षा विभाग से सुमित बाजपेई आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर शैल कुमरी एन आर एल एम से शिवेंद्र द्विवेदी समाज कल्याण से विवेक कुमार रावत एडीओए जी राजकुमार समेत एसडीएम महमूदाबाद अटरिया सिधौली रामपुर कला समेत कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।