बांदा -नगर पंचायत के नाला में अवैध कब्जा नगर उफनाया* बाँदा जनपद के तिंदवारी नगर पंचायत की लापरवाही से जलमग्न हो सकती है

by | Jul 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

*बांदा/तिन्दवारी नगर पंचायत के नाला में अवैध कब्जा नगर उफनाया* बाँदा जनपद के तिंदवारी नगर पंचायत की लापरवाही से जलमग्न हो सकती है पुरानी तिंदवारी●मेन नाला हुआ अतिक्रमण का शिकार, जिम्मेदार गहरी नींद में सोते रहे।तिंदवारी नगर पंचायत द्वारा मेन नाले की सफाई तो दूर है जिम्मेदार नाले को देखने तक नही गए और कुछ नगर पंचायत के चहेतो द्वारा नाला पर अतिक्रमण कर लिया गया। जिससे बरसात के पानी का आवागमन बाधित होने से नाले में पानी उफ़ान मारकर लोगो के घरों में घुस रहा है।कस्बे के गांधी नगर व प्रेम नगर सहित विकास नगर में पानी की निकासी को लेकर अनूप गुप्ता ने बताया कि नाला में पूर्ण रूप से पानी का बहाव नही हो पा रहा है यदि ज्यादा भारी बारिश हो गयी तो काफी लोगो का नुकसान भी हो जायेगा। रास्ते मे चलना भी मुश्किल है जनता ने नगर पंचायत प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी व ईओ अमर बहादुर को एक माह पहले अवगत भी कर चुके है। परन्तु एक माह बीत जाने पर भी कोई भी समस्या का निदान नही हुआ ।कस्बे के तीनो नगरों के वाशिन्दे मुश्किलो का सामना कर रहे है। नाला कूड़े से पटा पड़ा है जो नया नगर पंचायत बना हुआ है। उसके बगल में भी कूड़े का ढेर नाले में पटा पड़ा है जो जो छोटे छोटे नाले पानी निकासी के लिए बना है उसमे भी कचड़ा पड़ा हुआ है। लोगो का कहना है कि कोई सुनवाई नही होती नगर पंचायत अध्यक्षा तो कभी ऑफिस में नही बैठती न उनके प्रतिनिधि किसी की सुनवाई करते ।लल्लू गुप्ता ,जावेद, रमेश गुप्ता, तुलसी गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।बाइट- अनूप गुप्ता