मानसून की बारिश जारी है। महाराष्ट्र और कर्नाटक, यूपी और बिहार में बारिश से बुरा हाल है। वहीं अगले दो दिनों तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बादल बरसने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 1 अगस्त तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को लेकर इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी की मानें तो जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश की संभावना है। गुरुवार को इन राज्यों में झमाझम बारिश हुई।
इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भी शुक्रवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

