सीतापुर -टॉप -10 लुटेरा नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार

by | Jul 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मानपुर पुलिस ने टॉप- 10 लुटेरा अपराधी को एक नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक उस पर मानपुर व सकरन थाने में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।मानपुर थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया उपनिरीक्षक राजबहादुर कांस्टेबल अर्पित तिवारी, प्रवेश व अमित के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें दासापुर मोड़ के पास एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी दासापुर का होना बताया। एसओ का कहना है तलाशी में उसके पास से एक अदद 315 बोर का कट्टा व दो अदद जिंदा कारतूस वरामद हुए। थाने का वह टॉप -10 लुटेरा अपराधी है। उसके खिलाफ मानपुर थाने में चार व सकरन थाने में लूटका एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।