सीतापुर -खतरा अभी टला नहीं, सावधानी जरूरी

by | Jul 30, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर: कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है मास्क लगायें, कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाएं इत्यादि ये बातें रोज ही सभी लोग अपने फोन पर जब भी किसी को काल करते हैं , तो सुनाई पड़ती हैं इसके अलावा कोविड के प्रति आमजनमानस में जागरूकता फ़ैलाने के लिए सरकार प्रयासरत है जगह जगह मास्क लगाने सम्बन्धी होर्डिंग बैनर लगे हैं अभियान चलाये जा रहे हैं | तीसरी वेव के खतरे को भांप कर तैयारियां की जा रही हैं लेकिन सरकार के दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर सत्ता पक्ष के लोग ही कोविड गाइडलाइन का मजाक बना रहे हैं | दरअसल शुक्रवार को क़स्बा बिसवां स्थित नगर पालिका मैरिज हाल में भाजपा की ओर से प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया | इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख शांति यादव, पूर्व विधायक रामपाल यादव समेत अवधेश यादव प्रधान संघ के अध्यक्ष,रामेन्द्र यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता व नेताओं का जमावड़ा लगा था | इनमे से किसी को भी दो गज की दूरी मास्क जरुरी स्लोगन की याद नहीं आई हर कोई कोरोना प्रोटोकॉल के साथ गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाता नजर आया।तो क्या माना जाए कि राजनितिक कार्यक्रमों के आयोजनों में कोरोना का खतरा नहीं रहता, या फिर ये माना जाए कि राजनितिक लोगो को कोविड से भय नहीं लगता| जिस समय सभी सभी तरह के कार्यक्रमों में सिर्फ 50 लोगो की की ही अनुमति है, कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गयी बकरीद के पर्व पर सिर्फ 50 लोगो को इकट्ठे नमाज पढने की अनुमति दी गयी शिवालयों में भीड़ रोकने के लिए पुलिस का पहरा लगा रहा | उसके ठीक सप्ताह बाद ही क्या कोरोना का खात्मा हो गया जो इस तरह से भीड़ जुटाकर कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं यह अपने आप में एक सवाल है |