बलरामपुर -कलमकार समाज का आईना,इनका सम्मान नैतिक धर्म : अम्बिका फाउंडेशन

by | Aug 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कलमकार समाज का आईना,इनका सम्मान नैतिक धर्म : अम्बिका फाउंडेशननिष्पक्ष निर्भीक स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए कलमकारों का अंबिका फाउंडेशन ने किया सम्मानफाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडे के साथ 45 कलमकारों को किया सम्मानितबलरामपुर कोई तुम्हारे कांधे पर हाथ रखता है, तो तुम्हारा हौसला बढ़ता है, पर जब किसी का हाथ कांधे पर नहीं होता, तब तुम अपनी शक्ति खुद की बन जाते हो, और वही शक्ति ईश्वर है,,,,, भगवान बुद्ध के यह विचार वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे ने अंबिका फाउंडेशन द्वारा आयोजित बलरामपुर मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह में व्यक्त किया है सामाजिक संस्था अंबिका फाउंडेशन की फाउंडर एवं अध्यक्ष सुधा बौद्ध ने बलरामपुर मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज में पत्रकार सम्मान समारोह एवं भगवान बुद्ध के उपदेशों की सार्थकता पर चौथे स्तंभ के साथ विचार संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन अध्यक्ष ने कहा कि आज बड़े गर्व का विषय है कि निष्पक्ष निर्भीक निष्काम भाव से समाज की सेवा करने वाले चौथे स्तंभ के साथ वार्ता एवं उन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला है उन्होंने कहा कि कलम कारों की लेखनी से प्रेरित होकर आज समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी कार्यक्रम के दौरान जिले के चौथे स्तंभ के रूप में पहचान बनाए हुए मीडिया कर्मियों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया फाउंडेशन अध्यक्ष सुधा बौद्ध पल्लवी पांडे वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे बंदना मिश्रा एवं मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति श्रीवास्तव के हाथों पत्रकारों को सम्मानित किया गया फाउंडेशन अध्यक्ष ने पत्रकार सुरेश तिवारी अजय शर्मा अनिल गुप्ता अहमद रजा बजरंगी गुप्ता नोमान हाशमी नरेंद्र पटवा हंसराज राजेश दुबे ब्रजेश उपाध्याय अजय श्रीवास्तव शिवम श्रीवास्तव पवन तिवारी विजयपाल रामचरित्र भानु तिवारी नीरज शुक्ला जी पी मिश्रा शरीफ अंसारी आकाश कश्यप पंकज यादव सुनील सोनी सौरभ मिश्रा अनिल शुक्ला इकबाल खान मोहम्मद तौफीक दीवारी राधेश्याम गुप्ता राजेश कुमार प्रदीप पाठक सुनील तिवारी शिवांशु शुक्ला प्रमोद पांडे आशीष गुप्ता विजय पांडे प्रभाकर कसौधान रामदास हाजी निसार उस्मानी शिव कुमार त्रिवेदी विजय पांडे अशोक गुप्ता आदि समाज के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया कर्मियों को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया है कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों को कोरोना वारियर्स के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है