बलरामपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी बलरामपुर श्री सतीश चंद्र के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग से जिला समन्वयक राधिका मिश्रा द्वारा विकास खण्ड श्रीदत्तगंज में योजनाओं के प्रचार-प्रसार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिलाओ एवं बालिकाओ का संरक्षण, पॉस्को एक्ट, बाल विवाह, घरलू हिंसा, जागरूकता अन्तर्गत सभी ग्रामपंचायतो में बैठक कराई जा रही है। बैठक में जिला समन्वयक राधिका मिश्रा ने बताया गया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित, विधवा पेंशन, कन्या, सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, घरेलू हिंसा से संबन्धित महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के अन्तर्गत घरेलू हिंसा से संबन्धित मामले कार्यालय में पीड़िता द्वारा प्रार्थनापत्र देने के बाद देखे जाते है तथा दोनों पक्षों के उपस्थिति में सुलह-समझौता की कार्यवाही की जाती है तथा इस संबन्ध में विस्तृत जानकारी भी दी जाती है, साथ ही कोविड महामारी से निराश्रित हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा, सुरक्षा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके तहत 0 से 18 साल के बच्चे जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने माता- पिता अथवा माता या पिता को खो दिया है उनको प्रतिमाह ₹4000 की आर्थिक मदद मिलेगी। बालिकाओं के विवाह योग्य होने पर योजना के तहत रुपए 01 लाख 01 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को अटल आवासीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में फ्री शिक्षा दी जाएगी एवं छात्र एवं छात्राओं को टेबलेट व लैपटॉप भी दिया जायेगा। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान, सचिव,आंगनबाड़ी,आशा, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि से अनुरोध किया गया कि यदी उनकी ग्रामपंचायत में कोई भी अनाथ बच्चा, या संबंधित योजना से वंचित कोई भी महिला या बच्चा मिले तो आप जिला प्रोबेशन कार्यालय रूम न0-105 में संपर्क कर सकते है।बैठक में, ग्राम विकास अधिकारी, श्रीदत्तगंज, संतोष मिश्रा, नवीन मिश्र, अंजू ओझा, गायत्री मौर्या, मनिकराम, कपिल देव कश्यप, महेंद्र कुमार, रंजीत आजाद, सत्यवीर सिंह, सुशील पटेल, ग्राम प्रधान श्रीराम,चंद्रावती,दुगेश यादव,जाहिद अली, राम नरेश, जगदम्बा प्रसाद, ग्रामपंचायत वार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानध्यापक, आशा, आगनबाडी, ए0एन0एम0, अभिभावक, महिलाएं/बालिकाएं, बच्चे उपस्थित रहे।
बलरामपुर -बाल विवाह एवं बाल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

