लखनऊ -,UP ATS ने पाकिस्तानी हैंडलरों को पैसा भेजने वाला दबोचा, 150 से ज्यादा बैंक खाते पकड़े गए

by | Aug 2, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

* यूपी एटीएस ने 3 साल से फरार चल रहे पाकिस्तानी हैंडलरो को हवाला के माध्यम से रुपए पहुंचाने वाले दिनेश कुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवा कर उनमें धोखाधड़ी करके जनता के व्यक्तियों से पैसा मंगवाता था। उस पैसे को निकालकर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर को पहुंचाते हैं। बता दें कि आरोपी अजय सिंह 50 हजार का इनामी भी है। जिसे ATS ने शिवाजी नगर थाना रामगढ़ के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।*150 से ज्यादा खुलवाए गए बैंक खाते*एटीएस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेचना के दौरान दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह निवासी गोरखपुर का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी दिनेश सिंह मुशर्रफ के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में अपनी फोटो लगाकर विभिन्न नामो से बैंक खाता खुलवाया था और उन खातों को मुशर्रफ अंसारी को देता था। जिसमें जमा किए पैसे को निकालकर हवाला के माध्यम से भेजते थे। इस गिरोह के द्वारा 150 से अधिक बैंक खातों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोला गया। जिनमें लाखों रुपए का लेनदेन अब तक किया जा चुका है।*2018 में हुई थी इनकी गिरफ्तारी*एटीएस ने 25 मार्च 2018 को अरशद नईम व नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय और डब्लू सुनील राय और अंकुर राय व दयानंद यादव को गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी अरशद नईम व नसीम के कब्जे से पुलिस ने करीब 46 लाख रुपए बरामद किए थे। इसके साथ ही उनके कब्जे से भारी मात्रा में विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड बरामद हुए थे। बरामदगी के आधार पर थाना एटीएस लखनऊ में इन सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।