अयोध्या -फर्जी आईडी कार्ड बनाने व अबैध धन वसूली के मामले में गोसाईंगंज पुलिस ने नगर निवासी जय प्रकाश गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

by | Aug 3, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

गोसाईंगंज,अयोध्या।आखिरकार गोसाईगंज पुलिस ने कोर्ट की फटकार के बाद गोसाईगंज नगर निवासी कथित ब्यूरो चीफ जयप्रकाश गुप्ता व कथित पत्रकार दिनेश जायसवाल के खिलाफ फर्जी आईडी कार्ड बनाने वा अवैध वसूली के मामले में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला बीते साल का बताया जा रहा है, गोसाईगंज पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ही स्थानीय पत्रकार ने कोर्ट की ली थी शरण ।कोर्ट के आदेश के बाद गोसाईगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। वही गोसाईगंज नगर निवासी जयप्रकाश गुप्ता पर अश्लील सीडी कैसेट बेचने के मामले में भी गोसाईगंज पुलिस द्वारा बीते वर्षों की जा चुकी है कार्रवाई,साथ ही साथ गोसाईगंज नगर के कथित पत्रकार दिनेश जायसवाल पर भी गोसाईगंज पुलिस ने अन्ततः मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला 2020 के जुलाई माह का है गोसाईगंज नगर के निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने अखबार का आईडी कार्ड बनाने के नाम पर थाना क्षेत्र के ही एक युवक से अबैध रुपये ऐंठ कर जयप्रकाश गुप्ता द्वारा फर्जी आईडी कार्ड बनाया गया पत्रकार को शक होने पर उसने जब उसने इसकी शिकायत जयप्रकाश गुप्ता से कि तो दूसरे दिन जयप्रकाश गुप्ता और उसके सहयोगी दिनेश जायसवाल द्वारा तेलिया गढ़ चौराहे पर अवैध वसूली की मांग की गई तथा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई उस दौरान स्थानीय पत्रकार द्वारा गोसाईंगंज थाने में तहरीर दी गई थी गोसाईगंज पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखने पर कोर्ट की शरण लिया था कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार अब गोसाईगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच चल रही है। वहीं स्थानीय सूत्र कहते हैं नगर निवासी जयप्रकाश गुप्ता का विवादों से रहा है नाता इसके पहले स्थानीय पुलिस द्वारा अश्लील सीडी बेचने के मामले में भी कार्रवाई कर चुकी है।