बलरामपुर -श्रम विभाग द्वारा कैंप लगाकर किया गया पंजीयन

by | Aug 3, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

(ओंकार नाथ चौधरी) श्रम विभाग द्वारा कैम्प लगाकर किया गया पंजीयन जनपद बलरामपुर श्रम विभाग द्वारा संचालित असंगठित कर्मकार पंजीकरण योजना के अन्तर्गत ग्राम अमरहवा पोस्ट बिराहिमपुर जनपद बलरामपुर में कैम्प लगाकर पंजीयन किया गया जिसमें डी एल सी साहब श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर रोहित सोनी ,ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक सत्यदेव ने प्रतिभाग किया असंगठित क्षेत्र के सूची में दिए गए कर्मकारों जैसे1 धोबी2 दर्जी 3 माली 4 मोची5 नाई 6 बुनकर कोरी जुलाहा 7 रिक्शा चालक 8 घरेलू कर्मकार 9 कूड़ा बीनने वाले कर्मकार 10 हाथ ठेला चलाने वाला 11 फुटकर राब्जी फल-फूल विक्रेता 12 चाय चाट ठेला लगाने वाले13 फुटपाथ व्यापारी 14 हमाल कुली 15 जनरेटर / लाईट उठाने वाले16 केटरिंग में कार्य करने वाले 17 फेरी लगाने वाले18 मोटर साईकिल / साईकिल गरम्मत करने वाले19 गैरेज कर्मकार20 परिवहन में लगे कर्मकार21 आटो चालक 22 सफाई कामगार23 ढोल / बाजा बजाने वाले 24 टेन्ट हाउस में काम करने वाले25 मछुआरा26 तांगा / बैलगाडी चलाने वाले 27 अगरबत्ती (कुटीर उद्योग) बनाने वाले कर्मकार28 गाड़ीवान 29 घरेलू उद्योग में लगे मजदूर30 भड़भूजे (गुर्रा चना फोड़ने वाले) 31 पशुपालन मत्स्य पालन गुर्गी बतख पालन में लगें कर्मकार32 दुकानों में काम करने वाले ऐसे गजदूर जो EPF व ESI से आवर्त न हों33 खेतिहर कर्मकार34 चरवाहा दूध दूहने वाले 35 नाव चलाने वाला (नाविक)36 नट-नटनी37 रसोईया38 हडडी बीनने वाले (हडड बिन्ने) 39 समाचार पत्र बांटने वाले (हाकर)40 ठेका गजदूर (भविष्य निधि योजना में शामिल ठेका मजदूरो को छोड़कर) 41 खड्डी पर कार्य करने वाले (सूत रंगाई कताई घुलाई आदि)42 दरी कम्बल जरी जरदौजी चिकन कार्य ।43 मीटशाप व पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले। 44 डेयरी पर कार्य करने वाले श्रमिक45 काँच की चूड़ी एवं अन्य काँच उत्पादों में स्व रोजगार कार्य करने वाले कर्मकार ।का पंजीकरण सरकार द्वारा www.upssb.in पर शुरू कर दिया गया है। जिसका पंजीकरण शुल्क मात्र 10/- है तथा 10/- प्रति वर्ष अंशदान जमा करने मात्र से पंजीकृत कर्मकारों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे *मुख्यमंत्री दुर्घटना मृत्यु बीमा योजना के अंतर्गत संचालित(प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना* का लाभ दिया जाएगा। सूची में शामिल किसी भी प्रकार के कर्मकार अपना पंजीकरण स्वयं ऑनलाइन या जनसेवा केंद्र के द्वारा करवा सकते हैं। इसका लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों को बताकर मदद करें।