ओंकार नाथ चौधरीजिला विकास प्रबन्धक बलरामपुर श्री बृजराज साहनी द्वारा एकीकृत आदिवासी कार्यक्रम का समीक्षा दौरा पचपेड़वा बलरामपुर श्री बृजराज साहनी, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, बलरामपुर द्वारा एकीकृत आदिवासी कार्यक्रम का समीक्षा दौरा किया। जिसमें वर्ष 2020 के पुराने बागवानी के बाड़ी देवनाथ, चंदनपुर की मिश्रित सब्जी के खेती बागवानी के साथ देखी साथ ही भुसहर पुरई में राजेश, जोखू, मंगल, प्रसादी के बागवानी को देखा एवं उनको आगे आर्थिक विकास के लिए प्रोत्साहित किया। चंदनपुर में सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से उनके समहू की स्थिति के बारे में जाना और उनको ट्रेनिंग नाबार्ड द्वारा दिलाने और अपने उत्पाद स्तर को बढ़ाने के लिए वार्ता किया। भूमिहीन महिलाओं नीतू, विजय कुमारी के बकरी पालन को भी देखा। इस वर्ष की बागवानी 2021-22 के मड़नी के किसानों श्यामनारायण, प्रमिला, सूरज, संतोष के बागवानी में मिश्रित फसल हल्दी, तिल के पौध को देखकर किसानों के मनोबल को बढ़ाया। जलकुंड, बोरिंग का निरीक्षण करते हुए एवं मधुमक्खी पालन के किसानों से भी स्थित को जाना प्रोजेक्ट ट्राइबल डेवलपमेंट कमेटी के सचिव चन्द्रभान ने विजिट के दौरान अपनी सक्रिय भूमिका निभाईएकीकृत आदिवासी परियोजना के कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को आगे बढ़ने और अपने टीम की तरफ से भरपूर सहयोग देने पर जोर दिया। विजिट के दौरान परियोजना टीम से नरेंद्र, गिरीश, राकेश, ममता, रंजीत एवं एस ई एस के कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र का सहयोग सराहनीय रहा।
बलरामपुर -जिला विकास प्रबंधक बृजराज साहनी द्वारा एकीकृत आदिवासी कार्यक्रम का समीक्षा दौरा

