कोटेदार आधा अधूरा दे रहा छात्रों को मिलने वाला खाद्यान्नएक तरफ योगी सरकार कोरोना महामारी को देखते हुए गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम कर रहे हैं इतना ही नहीं स्कूली छात्रों को भी सरकार की तरफ से मुफ्त राशन दिया जा रहा है लेकिन राजरानी कोटेदार छात्रों के मिलने वाले खाद्यान्न में कटौती कर आधा अधूरा राशन स्कूली बच्चों को राशन दे रही हैं ऐसी ही एक घटना विकासखंड बिसवां के ग्राम पंचायत न्योरियाबांक के अंतर्गत प्रकाश में आई है स्कूली छात्रों ने मिलने वाले राशन की पर्चियां दिखाई है जिसमें 10 10 व 15 15 किलो ग्राम राशन प्रति बच्चे कम दिया गया है कोटेदार एलानिया यह बच्चों से कहते हैं कि अब इतना ही राशन मिलेगा जो करना हो कर लो दबंग कोटेदार किस ताकत पर रासन न देने का चैलेंज कर रही हैं यह सरासर योगी सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश है
सीतापुर -कोटेदार आधा अधूरा दे रहा छात्रों को मिलने वाला खाद्यान्न

