सीतापुर -समाजवादी युवजन सभा जनपद में 5 प्रमुख बिन्दुओं के एजेण्डे पर करेगी काम

by | Aug 3, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जनपद कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुँचे समाजवादी युवजन सभा के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष रिज़वान अहमद ने स्वागतकर्ताओ को धन्यवाद व्यक्त करते हुए यह बताया कि समाजवादी युवजन सभा जनपद में 5 प्रमुख बिन्दुओं के एजेण्डे पर काम कर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगी। 1:- युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष होने के नाते जनपद में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास होगा।2:- समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए जन कल्याणकारी कार्यों का प्रचार-प्रसार करना।3:- प्रत्येक विधानसभा स्तर पर संवाद कार्यक्रम करना।4:- सक्रिय व अनुशासित कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देकर।5:- वरिष्ठ समाजवादियों से उनके अनुभव और सुझावों के आधार पर रणनीति बनाकर काम करना।