बलरामपुर -पात्र बच्चों को उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाया जाएजिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र

by | Aug 5, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरी पात्र बच्चों को उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाया जाएजिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सुनीता बंसल द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2021 को जनपद बलरामपुर का एक दिवसीय दौरा किया गया। इस दौरान माननीय सदस्या द्वारा जनपद के पात्र बच्चों को उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना का अधिकतम लाभ दिलाए जाने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने के, महिला उत्पीड़न के रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के संबंध में * ग्राम पंचायत कोईलिहा, विकासखंड बलरामपुर* मे आयोजित जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया गया। इसके उपरांत माननीय सदस्या द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण* किया गया एवं कलेक्ट्रेट सभागार, में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों एवं समस्याओं के संबंध में जनसुनवाई की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर सचिव, श्री ज्ञानेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी बलरामपुर श्री अरुण गौड़, क्षेत्राधिकारी बलरामपुर, श्री,अरुण मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री सतीश चंद्र, समाज कल्याण अधिकारी श्री एमपी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी सुश्री रागिनी मिश्रा, महिला थाना प्रभारी, श्रीमती ममता यादव, जिला समन्वयक सुश्री राधिका मिश्र, प्रभारी वन स्टॉप सेंटर श्रीमती कविता पाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुनील पासवान, श्री बद्रीविशाल तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।