उन्नाव -अन्धे कानून की है अन्धी बीमारी

by | Aug 5, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

भाजपा सरकार में जनपद उन्नाव के थाना बिहार और चौकी इंचार्ज भगवंत नगर की गुंडई जो नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ थाना बिहार गई पीड़िता और पीड़िता की माँ,और भाई शिकायत करने जहाँ पर पुलिस ने उल्टा ही पीड़िता और पीड़िता की माँ और भाई के साथ पुलिस ने की मारपीट और उल्टा बंद करने की दी धमकी तो पीड़िता की माँ और भाई ने उच्चाधिकारी IG लखनऊ से फोन पर की शिकायत तो उच्चाधिकारी IG ने उन्नाव कप्तान महोदय के पास जाने को कहा जिस पर पीड़िता की माँ और भाई उन्नाव कप्तान के पास जा रहे थे कि पाटन (तकिया) के बीच रास्ते में चौकी इंचार्ज भगवंत नगर ने पूरे फोर्स के साथ पीड़िता की माँ और उसके भाई को दौड़ा दौड़ा कर मारा जिसमें पीड़िता की माँ और भाई गंभीर रूप से घायल हो गये है और पीड़िता के भाई की जेब से पुलिस ने 21274 रुपये और सोने की 2 तोले की चेन और गाड़ी भी छीन लिया है जिसका गाड़ी नंबर UP35 AX 7228 हैं जब की पीड़िता का भाई एक पुलिस कांस्टेबल के पद पर सीतापुर में नौकरी करता है उसने तो केवल अपनी पीड़ित बहिन को न्याय दिलाने की बात कही थी पर उन्नाव जनपद के थाना बिहार प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज भगवंत नगर पीड़िता और उसके परिवार के साथ कैसे कर रही गुंडई और उन्नाव के आलाधिकारी कैसे है मौन पुलिस खूब कर रही है भाजपा सरकार में गुंडई कब और कैसे मिलेगा इस पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जब कि थाना बिहार के प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज भगवंत नगर महोदय द्वारा पीड़िता के भाई को लगातार धमकियाँ दें रहे है कि इस मामले में सुलह समझौता कर लो वर्ना तुम्हारे खिलाफ कोई गलत रिपोर्ट बना के और भेज कर तुम्हें सस्पेंड करवा देंगे ये जनपद उन्नाव के पुलिस प्रशासन की गुंडई अरे अन्धे कानून की है अन्धी बीमारी, जनपद उन्नाव पुलिस प्रशासन जय हो तुम्हारी !! जिसकी वीडियो भी साथ में है