* कोविड के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जन स्वास्थ्य एवं जीवन सुरक्षा के उद्देश्य से ऑक्सफैम इंडिया द्वारा जनपद फतेहपुर के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल उपकरण हैंडवोवर किया गया जिसमें अमावां स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद ब्लाक प्रमुख एवं कारागार मंत्री माननीय जय कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती सुशीला सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण उपकरण उपलब्ध कराने से क्षेत्र के गरीब जनता को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।परियोजना अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि फतेहपुर के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिशन संजीवनी कार्यक्रम के अंतर्गत 1 आक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 2 आक्सीजन सिलेंडर, 2 बेड सेट, 4 पल्स आक्सिमिटर, 4 नेबुलाइजर, 4 थर्मामीटर, 2 ब्लड प्रेशर मशीन हैंडवोवर किया गया।
यूपी -ऑक्सफैम इंडिया ने अमावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराया

